CHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

भोरमदेव कॉरिडोर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, 146 करोड़ की परियोजना का हुआ भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ बना भारत के विकास का ग्रोथ इंजन – केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

कवर्धा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आज भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बनता जा रहा है। राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने यह बात भोरमदेव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही, जहां स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरमदेव कॉरिडोर का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण से यह क्षेत्र राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन और वाराणसी की तर्ज पर भोरमदेव का विकास किया जाएगा। इस परियोजना के तहत भोरमदेव मंदिर परिसर से मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुआ और सरोदा जलाशय तक एक सुव्यवस्थित पर्यटन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव से बोड़ला तक सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हजार वर्षों पुराने बाबा भोरमदेव मंदिर का विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। सावन माह में हजारों कांवड़िए यहां जलाभिषेक के लिए आते हैं और सरकार उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनकल्याण के अनेक कार्य किए हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना, 18 लाख आवासों का निर्माण, 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी योजनाएं जनजीवन में बड़ा परिवर्तन ला रही हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ी बाधा था, लेकिन अब राज्य निर्णायक रूप से उससे बाहर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और विकास दोनों को नई मजबूती मिली है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि 146 करोड़ रुपये की इस परियोजना में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, क्योंकि यह आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा कार्य है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव के दौरान ही इस कॉरिडोर की स्वीकृति मिली थी और आज उसका भूमिपूजन होना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों जैसे पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर का भी विकास किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं ने एक ही दिन में 75 लाख रुपये से अधिक का दान दिया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडेय, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण से कबीरधाम जिला पर्यटन के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों को छुएगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK