KABIRDHAM

पंडरिया में अटल स्मृति सम्मेलन, अटल विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प

अटल जी का जीवन राजनीति नहीं, राष्ट्र साधना का मार्ग : भावना बोहरा

कवर्धा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत यज्ञ स्थल, कुंडा में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण तक संगठन को दिशा दी और देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन भी उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है, जिससे प्रदेश विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक रहा। वे कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी चिंतक भी थे। पोखरण परमाणु परीक्षण, लाहौर बस यात्रा, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने कहा कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि साधना का मार्ग है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि नेतृत्व आचरण से पहचाना जाता है, पद से नहीं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अटल जी के सपनों को साकार कर रहा है। कश्मीर से लेकर राम मंदिर निर्माण तक, भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर आगे बढ़ रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं था, बल्कि यह पहचान, स्वाभिमान और अधिकार का सम्मान था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ और आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। महिला, किसान और युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा एवं मुंगेली के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक ने भी अपने विचार रखे और अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी चिंतन, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK