शिक्षक दिवस पर कुटकीपारा स्कूल में जुटे शिक्षाविद, हुआ नेवता भोजन

कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला कुटकीपारा में 7 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय में नेवता भोजन भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों और अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा संजय दुबे, खंड स्रोत समन्वयक, नेवारी रामशरण चंद्रवंशी, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एफ.आर. डिंडोरे, सेवानिवृत्त व्याख्याता कनक चंद्रवंशी, कन्हैयालाल गुप्ता, सेवानिवृत्त खंड स्रोत समन्वयक जलेश चंद्रवंशी एवं प्रधान पाठक आसकरण ध्रुवे उपस्थित रहे।
अतिथियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक लक्ष्मी रावटे एवं अनिता सिंह ध्रुव के द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।



