कवर्धा विशेष

यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ ज्ञापन, एफआईआर की मांग

कवर्धा। सोशल मीडिया पर यादव समाज के संबंध में कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में सर्व युवा यादव समाज युवा प्रकोष्ठ जिला कबीरधाम ने कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कवर्धा कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

ज्ञापन में समाज की ओर से बताया गया कि कवर्धा में यादव समाज लंबे समय से सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के तहत गोविंदा उत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इसी पारंपरिक आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा यादव समाज के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी, गाली-गलौज और भ्रामक वीडियो प्रसारित किए गए हैं। समाज का आरोप है कि इस तरह की सामग्री से सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से संबंधित सोशल मीडिया वीडियो और उसमें की गई टिप्पणियों की जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी सामाजिक परंपरा या समाज के संबंध में बिना तथ्य के आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना उचित नहीं है। यादव समाज ने कहा कि समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, गाली-गलौज या भ्रामक प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading