प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान
कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान के तहत जिले में बूथ स्तर तक 12 अलग-अलग सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष 7 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करना भी चुनौती माना जाता है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा को ईश्वर सेवा मानकर बिना थके और बिना रुके राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 25 वर्षों से सेवा का संकल्प निभाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप जलाकर अभियान की शुरुआत की जाएगी।
विकास और जनकल्याण को लेकर सरकार की योजनाएं गिनाईं
अशोक साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
बूथ स्तर तक पहुंचेंगे सेवा कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में बूथ स्तर तक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा जिले में अभियान के कार्यक्रमों को जिला, मंडल और बूथ स्तर पर समन्वय के साथ पूरा किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है।
उन्होंने कहा कि अभियान को केवल आयोजन तक सीमित रखने के बजाय सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर रहेगा।
📌 सेवा संकल्प अभियान : 12 प्रमुख संकल्प
क्र.
संकल्प / कार्यक्रम
मुख्य गतिविधि
1
🩸 रक्तदान अभियान
रक्तदान शिविरों का आयोजन
2
🪔 आशीर्वाद का दीया
17 सितंबर को शाम 7 बजे बूथ स्तर पर दीप प्रज्वलन
3
🎨 मेरे सपनों का भारत
बच्चों के लिए चित्रकला, भाषण व रचनात्मक प्रतियोगिताएं
4
🤝 सेवा मेरा योगदान
जनभागीदारी से विभिन्न सेवा गतिविधियां
5
👩👧 आंगन का उत्सव
आंगनबाड़ी केंद्रों में संवाद, सम्मान और पोषण गतिविधियां
6
🌉 सेवा सेतु
पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना
7
🇮🇳 नमो सेवा गाथा
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से लोगों को अवगत कराना
8
🧹 स्वच्छता अभियान
2 अक्टूबर को स्वच्छता व श्रमदान
9
🏺 सेवा ज्योति कलश यात्रा
7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा
10
🚩 विकसित भारत संकल्प यात्रा
विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना
11
💡 राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज
युवाओं को नवाचार से जोड़ना
12
🎨 रंगोली राष्ट्र
राष्ट्र व जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर रंगोली कार्यक्रम
अभियान अवधि: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता कांशीराम उइके, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, जिला मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।