BUZZKABIRDHAM

बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान

कवर्धा। बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने सरकार की बिजली नीति पर सवाल उठाते हुए 1 अगस्त से प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए दे रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए बिजली बिलों के जरिए परिवारों पर हजारों रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली दरों में लगातार पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है और अब तक दरों में 31.23 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है।

जायसवाल ने कहा कि जुलाई से घरेलू, गैर घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरें लागू की गई हैं। इसके अलावा 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार भी लगाया गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय पांच वर्षों में बिजली दर में केवल 2 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी।

1 अगस्त से घर-घर अभियान

कांग्रेस ने घोषणा की कि 1 अगस्त से प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर घर-घर अभियान चलाया जाएगा। करीब दो महीने तक उपभोक्ताओं से आवेदन और विरोध पत्र भरवाए जाएंगे। इसके बाद जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव कर एकत्रित आवेदन सौंपे जाएंगे। कांग्रेस ने आंदोलन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की भी बात कही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से कई उपभोक्ताओं को तीन से चार गुना तक अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बिना सहमति अनुबंध भार बढ़ाने और अतिरिक्त शुल्क व अर्थदंड लगाए जाने का भी आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र जांगड़े ने बिजली बिल बढ़ने के तीन कारण बताते हुए कहा कि इनमें बिजली दरों में वृद्धि, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का बंद होना और स्मार्ट मीटर से अधिक खपत दर्ज होना शामिल है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर केंद्र सरकार के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए।

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने सरकार के सामने बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर शुरू करने और प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग रखी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत, जिला प्रवक्ता विकास केशरी, आकाश केशवानी, राजेंद्र मार्कण्डेय, सीता धुर्वे, पदुम सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK