कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

पीजी कॉलेज डोम में सामूहिक योगाभ्यास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- योग ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत

कवर्धा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है, जिसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का भी आधार है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग सदियों से भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न अंग रहा है और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

सामूहिक योगाभ्यास में पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, मकरासन, पवनमुक्तासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, डीएफओ निखिल अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

योग सत्र का समापन ध्यान और प्रार्थना के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading