मौज-मस्ती

धनुष की 55वीं फिल्म का टाइटल आया सामने, 16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘ओम’

साउथ सुपरस्टार की बहुप्रतीक्षित 55वीं फिल्म का टाइटल आखिरकार सामने आ गया है। मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का नाम ‘ओम’ घोषित करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइटल अनाउंसमेंट के साथ फिल्म से धनुष का पहला लुक भी जारी किया गया है। पोस्टर और टीजर में उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। मेकर्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फिल्म ‘ओम चैप्टर 1 – एधिराम: द ब्लड वुड’ नाम की फ्रेंचाइजी की पहली कड़ी होगी।

जारी टीजर में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन, जलती गाड़ियां, शेयर बाजार से जुड़े दृश्य और आसमान से उड़ते नोट दिखाई देते हैं। इन दृश्यों से संकेत मिलता है कि फिल्म सत्ता, धन और संघर्ष जैसे विषयों पर आधारित हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर होगी। टीजर में धनुष कई एक्शन सीक्वेंस करते नजर आते हैं।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह पहली बार है जब राजकुमार पेरियासामी और धनुष किसी प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं। राजकुमार इससे पहले के निर्देशन के लिए चर्चा में रहे थे।

फिल्म में धनुष के साथ , और भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर दिखाई देगी। इससे पहले दोनों में साथ काम कर चुके हैं।

ममूटी भी इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली तमिल फिल्म थी।

फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी एजिल अरासु के ने संभाली है। एक्शन सीक्वेंस की जिम्मेदारी यानिक बेन को दी गई है, जो पहले कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अपने काम के लिए पहचान बना चुके हैं।

टाइटल और फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अब दर्शकों की नजर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस एक्शन-थ्रिलर पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading