कवर्धा विशेष

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शामिल हुए कार्यकर्ता

कवर्धा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कबीरधाम जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रणवीरपुर मंडल अंतर्गत बीरेन्द्र नगर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई।

इसके साथ ही भाजपा मंडल इंदौरी अंतर्गत शासकीय प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पौधे लगाए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश सिंह ठाकुर, जिला भाजपा सह-कोषाध्यक्ष युवराज सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, मंडल महामंत्री दारा सिंह राजपूत, राजू चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, सीताराम साहू, भरत शर्मा, मुकेश सिन्हा, चंद्रकुमार चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रिन भाई मांहगी लाल मांडले, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गौरी बाई साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष झामन साहू, बसंत बोहरा, राजू पारख, रति ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading