कवर्धा विशेषक्राइम सेल

समधी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का डंडा जब्त

छत पर हुए विवाद में सिर पर वार से गई जान, 74 वर्षीय आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में समधी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के दौरान लकड़ी के डंडे से हमला कर समधी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम लखनपुर निवासी मनीराम श्याम ने 17 मई को थाना कुकदुर में सूचना दी थी कि 16 मई की रात गांव के टहलूराम टेकाम और उसके समधी दुखीराम श्याम निवासी दैहानटोला के बीच मकान की छत पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दुखीराम ने लकड़ी के गेड़ा से टहलूराम के सिर और कान पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दुखीराम श्याम (74) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading