कवर्धा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इसे जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देशभर में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं कि अब जनता काम और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।
भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और पारदर्शिता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है, जिसका असर राज्यों के चुनाव परिणामों में भी दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल में मिली जीत को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने भय, हिंसा और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है।
उन्होंने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सफलता को जनविश्वास का परिणाम बताया और सभी विजयी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता की बदलती सोच का संकेत है।
भावना बोहरा ने संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को भी जीत का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत पकड़, जनसंवाद और योजनाओं के प्रभावी प्रचार ने भाजपा को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को और गति देगी।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।