कवर्धा विशेष

सकारात्मक, तथ्यपरक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना आवश्यक – आर. कृष्णादास

नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न

कवर्धा। विश्व संवाद केंद्र, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शनिवार 09 मई 2026 को विश्राम गृह, कवर्धा में “नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों का पुनर्स्मरण करते हुए समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आदि पत्रकार देवर्षि नारद जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री आर. कृष्णादास (सलाहकार, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), वरिष्ठ समाजसेवी श्री दिलेश्वर उमरे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री प्रकाश वर्मा (जिला अध्यक्ष प्रेस क्लब, कबीरधाम) एवं श्री सूर्य प्रकाश चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष कबीरधाम प्रेस) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता श्री आर. कृष्णादास ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवर्षि नारद जी को विश्व के आदि पत्रकार के रूप में स्मरण किया जाता है, जिन्होंने लोककल्याण हेतु संवाद और सूचना के प्रसार का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि भारत के दर्शन, ज्ञान, परंपरा, नैतिक मूल्यों एवं सनातन संस्कृति को सशक्त करना भी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है, जिसके माध्यम से राष्ट्रविरोधी नैरेटिव का सशक्त रूप से खंडन किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री प्रकाश वर्मा एवं श्री सूर्य प्रकाश चंद्रवंशी ने सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं बोधीराम निषाद ने नारद जयंती की प्रस्तावना रखते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता एवं नैतिकता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में सक्रिय योगदान देने वाले श्री टिकेश दुबे ने उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह अनुशासित, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने पत्रकारिता के प्रति सम्मान एवं जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK