कवर्धा विशेषचर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

बोड़ला में धान खरीदी तिथि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, NH-30 दो घंटे रहा बंद

कवर्धा। धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बोड़ला में कांग्रेस ने सांकेतिक चक्का जाम किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर मिलन चौक में हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल और ब्लॉक अध्यक्ष छवि वर्मा ने किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ धान खरीदी को लेकर सांकेतिक चक्का जाम किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते किसान परेशान हैं और समय पर धान न बिक पाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया गया।

NH-30 पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

बोड़ला तहसील व एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित मिलन चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 लगभग दो घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। इससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसों सहित छोटी गाड़ियों की आवाजाही ठप रही। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस, परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को मानवीय आधार पर रास्ता दिया।

चक्का जाम में फंसे कलेक्टर, पैदल बढ़े आगे

इस दौरान कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा भी चक्का जाम में फंस गए। उन्होंने वाहन छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ना उचित समझा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई। इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि किसानों के ज्वलंत मुद्दे पर प्रशासन की भूमिका जनता देख रही है।

धान नुकसान और सरकार की नीतियों पर निशाना

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान खरीदी आज सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है। सहकारी समितियों में चूहों द्वारा करोड़ों रुपए के धान नुकसान का मामला भी गंभीर है, लेकिन सरकार और प्रशासन आंख मूंदे बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कई मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सुधांशु बघेल, लखन ठाकुर, डाकोर चंद्रवंशी, मन्नू चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, शिव प्रसाद वर्मा, दीपक माग्रे, तुकाराम चंद्रवंशी, बंटी खान सहित दलदली, तरेगांव, कुसुमघटा, मड़मड़ा, राजानवागांव, खैरबना, भोरमदेव समेत विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK