कवर्धा विशेष

सड़क सुरक्षा माह 2026 : सुरक्षित सड़क और अनुशासित यातायात से ही घटेंगी दुर्घटनाएं

कवर्धा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस कबीरधाम द्वारा जिलेभर में जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 15 जनवरी 2026 को कवर्धा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और यातायात नियमों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं, स्कूल वाहन चालकों और विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की पहचान, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और तेज गति से वाहन चलाने के खतरों के बारे में बताया। साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की त्वरित सहायता, राहवीर योजना की जानकारी और मानव जीवन बचाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि यातायात नियमों के पालन से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है, बल्कि स्वयं, परिवार और समाज की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। नियमों का पालन करने से सड़क पर अनुशासन बना रहता है और अनावश्यक विवाद व जान-माल की हानि से बचाव होता है।

नाबालिग विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई और कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं व कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था संभव है।

यातायात पुलिस कबीरधाम ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनवरी भर जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

कार्यक्रम में यातायात प्रभारी अजयकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेश गौतम, आरक्षक राजेश महोबिया, आरक्षक कृष्णा साहू, महिला आरक्षक तृप्ति सेन सहित दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading