KABIRDHAMSPORTS

एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कवर्धा की रिया तिवारी ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

कवर्धा। खेल के मैदान से कवर्धा के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिले की बेटी रिया तिवारी ने एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में रिया ने श्रीलंका की खिलाड़ी को 35-13, 35-13 के एकतरफा अंतर से हराकर भारत को चैंपियन बनाया।

पटना में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

बिहार की राजधानी पटना में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। रिया तिवारी ने भी अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा और गोल्ड मेडल तक का सफर तय किया।

तीन देशों के खिलाड़ियों को दी शिकस्त

गोल्ड मेडल जीतने के दौरान रिया तिवारी ने तीन अलग-अलग देशों की खिलाड़ियों को हराया। रिया ने बताया कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी खेल तकनीक को मजबूत रखा, विरोधी खिलाड़ियों की कमजोरियों को समझा और उसी रणनीति के साथ मैदान में उतरीं।

फाइनल में शुरू से बनाया दबदबा

फाइनल मुकाबले को लेकर रिया ने बताया कि श्रीलंका की खिलाड़ी काफी तेज और आक्रामक थी, लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। लगातार दबाव बनाए रखने के चलते भारतीय टीम ने मुकाबला सीधे दो सेशन में जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि श्रीलंका को उपविजेता संतोष करना पड़ा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कवर्धा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

गोल्ड मेडल जीतकर जब रिया तिवारी कवर्धा पहुंचीं, तो परिवार और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि अब वे अगली चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गई हैं।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

रिया तिवारी की इस उपलब्धि से कवर्धा सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों का कहना है कि रिया की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर छोटे शहरों की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। आज रिया तिवारी जिले की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK