BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

कल होगा भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भव्य भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में कल 1 जनवरी 2026 को भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भव्य भूमिपूजन किया जाएगा। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के पर्यटन, रोजगार और आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के करकमलों से होगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

भोरमदेव मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन के साथ-साथ भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

परियोजना के अंतर्गत भोरमदेव क्षेत्र में सड़क, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र, व्यू-पॉइंट, सौंदर्यीकरण सहित आधुनिक अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव कॉरिडोर केवल एक पर्यटन परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का माध्यम है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कबीरधाम जिला पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पांडेय, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन न केवल नए वर्ष की शुभ शुरुआत होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव के रूप में दर्ज होगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK