कवर्धा विशेष

कबीरधाम पुलिस का वार्षिक चांदमारी अभ्यास शुरू — जवानों की दमदार तैयारी, आधुनिक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को मिली नई धार

कवर्धा। जिले की law & order मशीनरी को और पैना बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस ने अपना वार्षिक चांदमारी (फायरिंग) अभ्यास शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर यह प्रशिक्षण अभियान इस बार और व्यापक, अधिक तकनीकी और पूरी तरह प्रोफेशनल अंदाज़ में संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल पूरे अभ्यास की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिले के सभी पुलिस अधिकारी व जवान अपने-अपने निर्धारित डिटेल के अनुसार रोजाना अभ्यास में शामिल होकर फायरिंग दक्षता को निखार रहे हैं।

एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, वार्षिक चांदमारी सिर्फ एक रूटीन ड्रिल नहीं, बल्कि पुलिस प्रशिक्षण का वह महत्वपूर्ण स्तंभ है जो जवानों के निशानेबाजी कौशल, हथियार संचालन और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को नई ऊंचाई देता है।

उन्होंने साफ कहा—
आज की सुरक्षा परिस्थितियों में हर पुलिसकर्मी का फिट, तकनीकी रूप से दक्ष और हथियार संचालन में विशेषज्ञ होना अनिवार्य है। नियमित फायरिंग अभ्यास न केवल निशाना सटीक करता है, बल्कि जवानों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को भी मजबूती देता है।”

इधर, एएसपी पंकज पटेल ने फायरिंग रेंज में पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण स्टाफ को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन कराने, हर हथियार की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने और अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में ही फायर करवाने के निर्देश दिए।
पटेल ने स्पष्ट कहा—
अभ्यास में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सुरक्षा और गुणवत्ता — दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

कबीरधाम पुलिस की यह वार्षिक चांदमारी आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी, जिसमें जिले के सभी थाना–चौकियों के साथ ही विशेष इकाइयों के जवान भी हिस्सा लेंगे। विभाग का लक्ष्य है कि हर पुलिसकर्मी उत्कृष्ट प्रशिक्षण से लैस होकर अपने कर्तव्यों का पालन करे और जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading