KABIRDHAM

दीपों की रोशनी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बच्चों संग बांटी खुशियां, ग्राम सेमरहा के नन्हें मेहमानों के साथ मनाई दीपावली, किया स्नेहभोज

कवर्धा। दीपों का पर्व दीपावली इस बार पंडरिया विधायक भावना बोहरा के लिए विशेष बन गया। उन्होंने ग्राम रणवीरपुर स्थित अपने निवास पर ग्राम सेमरहा से आए बच्चों के साथ दीपावली का उल्लास साझा किया। नन्हें चेहरों की मुस्कान और स्नेह से सराबोर यह मिलन दृश्य मन को भावविभोर करने वाला रहा। विधायक भावना बोहरा ने बच्चों के साथ दीप जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाई और रात्रिभोज भी किया।

दीपों की जगमगाहट के बीच जब विधायक बोहरा ने बच्चों को स्नेह से आशीर्वाद दिया, तो पूरा वातावरण आत्मीयता से भर गया। उन्होंने बच्चों से कहा — “मन लगाकर पढ़ो, जीवन में आगे बढ़ो, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ।” बच्चों के चेहरों पर झलकती प्रसन्नता और अपनापन उस सच्चे संबंध का प्रमाण थी जो विधायक बोहरा ने इन बच्चों से आत्मिक जुड़ाव के रूप में स्थापित किया है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दीपावली के इस पावन अवसर पर ग्राम सेमरहा के बच्चों का उनके बीच आना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा — “इन बच्चों की मुस्कान मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। एक अभिभावक की तरह मैं हमेशा इनके साथ हूँ। इनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने और हर त्यौहार में इन्हें अपने परिवार जैसा स्नेह देने का प्रयास करती रहूंगी।”

उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि बच्चों के माता-पिता की अनुपस्थिति को वे पूरी तरह तो नहीं भर सकतीं, परंतु यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उन्हें कभी अकेलापन या कमी का एहसास न हो। शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन में आत्मनिर्भरता की राह पर उन्हें अग्रसर करने के लिए उनका हर संभव प्रयास जारी रहेगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

दीपावली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर बोलते हुए विधायक बोहरा ने कहा कि यह पर्व प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा — “एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैं सदैव श्रीराम के आदर्शों को अपने कार्यों में उतारने का प्रयास करती हूँ। जनसेवा ही मेरे लिए सच्ची पूजा है।”

उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में कार्य तीव्र गति से जारी हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की उन्नति और युवाओं के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

दीपावली की रात जब रणवीरपुर में विधायक भावना बोहरा बच्चों संग दीप जलाकर मुस्कुराईं, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन में यह भाव था कि जनसेवा की यह संवेदना ही किसी प्रतिनिधि को ‘जनप्रिय’ बनाती है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK