KABIRDHAM

पांडातराई को मिला उप तहसील का तोहफा — विधायक भावना बोहरा ने किया भवन का शुभारंभ, कहा- “यह सरकार और जनता के बीच सेतु है”

कवर्धा। लंबे समय से क्षेत्र की जनता की प्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और पहल के बाद नगर पंचायत पांडातराई को उप तहसील का तोहफा मिला है। सोमवार को हाई स्कूल मैदान के पास बने नए उप तहसील भवन का शुभारंभ विधायक बोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति इस बात की गवाही दे रही थी कि यह भवन केवल एक सरकारी संरचना नहीं, बल्कि जनता की सुविधा और विकास का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विधायक बोहरा ने कहा कि —

“यह उप तहसील केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच एक सेतु है। अब किसी छोटे प्रशासनिक कार्य के लिए पंडरिया या कवर्धा तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। सारी सेवाएँ — खसरा, खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, आय-जाति प्रमाण पत्र, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र — अब यहीं, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के सहयोग से यह सौगात संभव हुई है। यह कदम न केवल प्रशासन को जनता के करीब लाता है, बल्कि किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए राहत की नई राह खोलता है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

विधायक ने कहा कि यह भवन सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत पहल है —

“हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को यहाँ सम्मान, सुविधा और समाधान मिले। उप तहसील के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों की गति तेज होगी, और भ्रष्टाचार की संभावनाएँ कम होंगी। यह भवन विकास और जनसेवा की भावना को मजबूत करेगा।”

भावना बोहरा ने कहा कि उप तहसील खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। नगर के छोटे व्यवसाय, दुकानदार और सेवाप्रदाता इससे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल सेवाओं के उपयोग से अब राजस्व से जुड़े कार्य पारदर्शी और शीघ्र निपटाए जा सकेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने क्षेत्रवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि—

“सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। यह उप तहसील उसी संकल्प की ठोस शुरुआत है।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK