कवर्धा विशेष

कोहड़िया गांव में करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहड़िया में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के ही खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहरू निषाद और उनके पुत्र श्रवण निषाद के रूप में हुई है। दोनों का शव सुबह खेत से बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोहड़िया निवासी किसान विशाल पटेल अपनी फसल की बार-बार हो रही चोरी और मवेशियों से परेशान था। इसी कारण उसने खेत की सुरक्षा के लिए रात में हाई वोल्टेज करंट का तार बिछा दिया था। दुर्भाग्य से उसी तार की चपेट में गांव के ही जहरू निषाद और उनका बेटा श्रवण निषाद आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह खेत मालिक को घटना की जानकारी हुई तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।

डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट की चपेट में आना पाया गया है। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है तो खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading