कवर्धा विशेषक्राइम सेल

जमीन के बंटवारे में खूनी संघर्ष: बुजुर्ग पर टंगिया से हमला, आरोपी गिरफ़्तार


कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बात प्राणघातक हमले तक पहुंच गई। 32 वर्षीय युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर टंगिया से सिर पर वार कर दिया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


🔴 झगड़ा बना जानलेवा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खडौदा खुर्द निवासी अश्वन साहू ने 09 जुलाई को बैजलपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बडौदा खुर्द निवासी सुरेश साहू (32 वर्ष) ने उसके परिजन झाडूराम साहू (65 वर्ष) पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया।

हमला इतना तीव्र था कि झाडूराम साहू के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएससी बोड़ला लाया गया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

👮‍♂️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल और श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला और बैजलपुर चौकी की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तथा गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी सुरेश साहू ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक टंगिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया।


    🕒 24 घंटे में गिरफ्तारी

    10 जुलाई की दोपहर 2:30 बजे आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तारी की सूचना आरोपी की पत्नी सविता साहू को दी गई।
    बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


    About Author
    रुपेश चन्द्रवंशी

    रुपेश चन्द्रवंशी

    खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
    12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
    जुड़ें:
    लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

    लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

    कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

    समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

    📢
    जनता की आवाज़
    आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
    क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
    सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
    ⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
    📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

    Related Articles

    Leave a Reply

    Back to top button

    Discover more from THE PUBLIC NEWS

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading

    Enable Notifications OK