कवर्धा विशेष

छिंदीडीह वनांचल में बाघ की दस्तक से दहशत, दो मवेशियों का बना शिकार — ग्रामीणों में डर का माहौल

कवर्धा। पंडरिया से करीब 50 किलोमीटर दूर छिंदीडीह वन क्षेत्र में बाघ जैसी हिंसक वन्य प्राणी की मौजूदगी की आशंका ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बीते दिनों क्षेत्र में एक गाय और एक बकरी के शिकार की घटनाएं सामने आने के बाद पशुपालकों और किसानों में भय व्याप्त है। अब जंगल से लगे गांवों में मवेशियों को चराने ले जाना भी जोखिम भरा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, छिंदीडीह के जंगलों से सटे क्षेत्रों में बीते दो-तीन रातों से ग्रामीणों ने अजीबोगरीब आवाजें सुनी हैं और कुछ लोगों ने किसी बड़े जानवर की हलचल भी देखी है। इसी बीच एक किसान की गाय और एक महिला की बकरी को अज्ञात वन्य प्राणी ने निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिकार की गई जगह का निरीक्षण किया।

वन अमले ने घटनास्थल पर मिले पैरों के निशानों की जांच शुरू कर दी है। कवर्धा के वनमण्डलाधिकारी (DFO) निखिल अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने, लेकिन दोनों ही संभावनाएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की मदद से पदचिन्हों और अन्य संकेतों की पुष्टि की जा रही है, जिसके आधार पर हमलावर वन्य प्राणी की पहचान की जाएगी।

गांवों में मुनादी, गश्त बढ़ी, कैमरा ट्रैप से निगरानी

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

सावधानी के तौर पर वन विभाग ने गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य के बिना जंगल की ओर न जाएं और रात के समय अपने मवेशियों को घर से बाहर न रखें। वहीं, वन विभाग की टीमों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और कैमरा ट्रैप सहित अन्य तकनीकी संसाधनों से निगरानी तेज कर दी गई है।

इस घटना ने छिंदीडीह सहित आसपास के वनांचल में रह रहे लोगों को पशुधन की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी जान की हिफाजत को लेकर सतर्क कर दिया है। ग्रामीण अब प्रशासन और वन विभाग से अपेक्षा कर रहे हैं कि जल्द से जल्द हमलावर प्राणी की पहचान कर उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK