KABIRDHAM

प्रधानमंत्री आवास योजना: कबीरधाम जिले में 42,701 आवासों का लक्ष्य, सीईओ ने दिए गुणवत्ता व समय-सीमा पर सख्त निर्देश

कवर्धा। कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री अजय त्रिपाठी ने की। बैठक में सभी जनपद पंचायतों की प्रगति पर चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

सीईओ श्री त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी आवास निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने जनपद पंचायतों के सीईओ और तकनीकी सहायक कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों को निर्माण सामग्रियाँ—रेत, गिट्टी, सीमेंट, ईंट आदि—उचित दरों पर उपलब्ध हो।

जनपदवार निर्माण लक्ष्य:

  • बोड़ला – 5,885 आवास (30 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य)
  • कवर्धा – 4,194 आवास
  • सहसपुर लोहारा – 3,719 आवास
  • पंडरिया – 7,272 आवास

महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा लाभ

सीईओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को सेंट्रिक प्लेट व्यवसाय से जोड़ा जाएगा, जिससे न केवल आवास निर्माण को गति मिलेगी बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं जिला पंचायत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK