CHHATTISGARHKABIRDHAM

नशे के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की करारी चोट: 3 क्विंटल से अधिक गांजा और नशीले पदार्थ जलाकर नष्ट!

कवर्धा। कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस द्वारा 338.325 किलोग्राम (3 क्विंटल से अधिक) गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को SMS-3, भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 60 नग नशीले इंजेक्शन भी विधिवत रूप से नष्ट किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹79,82,258/- आंकी गई।

यह बड़ी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, श्री दीपक झा के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें राजनांदगांव रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, डीसीबी शाखा प्रभारी सउनि शफीक कुरैशी, एनडीपीएस मालखाना प्रभारी सउनि जीवन राय, आरक्षक देवनारायण साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्रवाई का हिस्सा रहे।

पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन

इस नष्टीकरण प्रक्रिया को ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशन में और न्यायालय के आदेशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान सभी पर्यावरणीय एवं विधिक मानकों का सख्ती से पालन किया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि नशीले पदार्थों का निस्तारण सुरक्षित तरीके से किया जाए।

नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी

कबीरधाम पुलिस जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के व्यापार पर शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है, और नशीले पदार्थों के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

नागरिकों से सहयोग की अपील

पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस अवैध व्यापार को जड़ से खत्म किया जा सके और समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

उपस्थित अधिकारीगण:

  • पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज – श्री दीपक कुमार झा
  • पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम – श्री धर्मेंद्र सिंह
  • पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव – श्री मोहित गर्ग
  • पुलिस अधीक्षक, मानपुर-अंबागढ़ चौकी – श्री वाय.पी. सिंह
  • पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – श्री त्रिलोक बंसल
  • संभागीय उपायुक्त आबकारी, दुर्ग – श्री जी.के. भगत
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – श्रीमती गीता वाधवानी
  • अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पंडरिया – श्री संजय ध्रुव
  • डीसीबी शाखा प्रभारी – सउनि शफीक कुरैशी
  • एनडीपीएस मालखाना प्रभारी – सउनि जीवन राय
  • डीसीबी शाखा आरक्षक – देवनारायण साहू

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK