कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया विधानसभा भवन का भ्रमण, डिप्टी सीएम विजय शर्मा से किए मुलाकात

कवर्धा। जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत आज रायपुर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपने शैक्षणिक भ्रमण के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है।

छात्र-छात्राओ ने आज विधानसभा भवन का भ्रमण किया और जहां उन्हें संसदीय प्रक्रिया और शासन व्यवस्था की जानकारी दी गयी। इसके अलावा वे गुरु घासीदास संग्रहालय, साइंस पार्क और रायपुर कलेक्टोरेट का भी भ्रमण किये। जिससे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और तकनीकी विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण आयोजित हुआ, जहां छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन करने का अवसर मिला।

बच्चों का सपना, उपमुख्यमंत्री से मिलकर कलेक्टर बनने की इच्छा जताई

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास में बच्चों से मुलाकात की और उनके सपनों और आकांक्षाओं के बारे में बातचीत की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों से पूछा, “क्या बनना चाहते हो“ इस पर बच्चों ने एक स्वर में कहा, कलेक्टर बनना चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बच्चों को रायपुर कलेक्टर से मिलवाया और कलेक्टर कार्यालय का भ्रमण करवाया।इस दौरान, बच्चों ने कलेक्टर के कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बच्चे समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं, यह एक बहुत ही सम्मानजनक बात है

उपमुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित किया और कहा कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें और पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह इच्छा देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। वे अपने समाज और देश की सेवा करना चाहते हैं, यह एक बहुत ही सम्मानजनक बात है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हमें उनकी सहायता करनी चाहिए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK