नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली जिलों में नक्सलियों के आतंक के बीच नारायणपुर पुलिस के प्रयास और शासन की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन कुतुल एरिया कमेटी के एक नक्सल दंपति ने पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, संगठन के सप्लाई टीम का कमांडर सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग सदस्या आरती सलाम ने आत्मसमर्पण किया है। सोनवा संगठन में पिछले 13 साल से और आरती पिछले 9 साल से काम कर रही थी। अब दंपत्ति पुर्नवास नीति के तहत नया जीवन शुरू कर रहे हैं।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।