चर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिकहाईलाइट्स

NDPS एक्ट में पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद टीआई की गिरफ्तारी..! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले पर लिया संज्ञान

जगदलपुर। पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोंटा थाने के टीआई अजय सोनकर को पहले तो सस्पेंड किया, फिर उनके खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि अजय सोनकर के खिलाफ धारा 324 और 331 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की विभागीय जांच में साफ नजर आ रहा है कि पत्रकारों को षड्यंत्र रचकर फंसाया गया है। ख़ास बात यह है कि इस पूरे षड्यंत्र में दो राज्यों की पुलिस की भूमिका नजर आ रही है।

रेत की रिपोर्टिंग पर टीआई का अड़ियल रवैया

मामला कुछ यूं है कि दंतेवाड़ा और सुकमा के चार पत्रकार बप्पी राय, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष सिंह और निशु त्रिवेदी कोंटा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे। उन्होंने शबरी नदी से रेत लोड कर तेलंगाना के हैदराबाद जा रहे ट्रकों का कवरेज किया और VIDEO बनाया। बताया जा रहा है कि इन पत्रकारों का विवाद ड्राइवर से हुआ और इसकी सूचना पर कोंटा TI अजय सोनकर मौके पर पहुंचे। यहां प्रारंभ में TI ने उलटे पत्रकारों को ही धमकाना शुरू कर दिया। बात जब बढ़ी तो वे दो ट्रकों को थाने ले गए, मगर इन वाहनों को बाद में छोड़ दिया गया।

आंध्र पुलिस ने की पत्रकारों के कार की जांच

रिपोर्टिंग के लिए निकले पत्रकार कोंटा में ही RSN लॉज में ठहर गए। अगले दिन जब पत्रकार कोंटा सीमा पार कर आंध्रप्रदेश के चट्टी क्षेत्र में पहुंचे, तो वहां की चिंतुरु पुलिस ने उनकी गाड़ी की चेकिंग की और 40 किलो गांजा मिलने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। वाहन में गांजा मिलने की बात से पत्रकार भी भौंचक रह गए।

इस मामले की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के पत्रकार सक्रिय हो गए। चिंतुरु की पुलिस ने इस दौरान पत्रकारों के वाहन में 15 किलो गांजा बरामद होने मामला बनाते हुए उनकी गिरफ़्तारी की और न्यायालय में पेश करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

गृहमंत्री शर्मा ने लिया संज्ञान

मामला गंभीर होने के कारण प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा तक बात जा पहुंचा और उनके दिशा-निर्देश पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आंध्र प्रदेश के आईजी से इस मामले पर चर्चा की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

षड्यंत्र का इस तरह हुआ खुलासा

गिरफ्तार किये गए पत्रकार इस सोच में थे कि उनकी कार में आखिर गांजा आया कैसे? तभी उन्हें ध्यान आया कि वे रात को कोंटा के एक लॉज में रुके थे। हो न हो रात के वक्त किसी ने षड्यंत्रपूर्वक कार में गांजा रख दिया हो। इस मामले की जानकारी मिलते ही सुकमा-कोंटा के स्थानीय पत्रकार उस होटल में पहुंचे और होटल मालिक से वहां के CCTV फुटेज दिखाने को कहा। यहां मौजूद पत्रकारों ने फुटेज में देखा कि दो शख्स कार को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकार इस फुटेज को अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर ही रहे थे कि तभी कोंटा TI अजय सोनकर की इस होटल में इंट्री होती है।

DVR उठा ले गए TI सोनकर

यहां मौजूद पत्रकारों ने बताया कि TI ने यहां पहुंचते ही होटल मालिक को CCTV फुटेज दिखाने से रोक दिया। इसके बाद वे CCTV का DVR अपने साथ लेकर चले गए। बाद में उन्होंने DVR को वापस कर दिया। यह वाकया 10 अगस्त का है।

DVR से हफ्ते भर का फुटेज गायब..?

होटल मालिक को DVR वापस मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार जब दोबारा वहां पहुंचे और फुटेज देखना चाहा तब पता चला कि DVR से बीच के हफ्ते भर का फुटेज गायब है। इससे साफ हो गया कि टीआई सोनकर ने फुटेज डिलीट करवा दिए हैं। पत्रकारों ने इसकी शिकायत सुकमा SP किरण चव्हाण से की।

जांच के बाद गिरफ्तार किये गए टीआई सोनकर

पत्रकारों को षड्यंत्र रचकर फंसाये जाने की शिकायत पत्रकार संघ ने SP से की, जिसके बाद उन्होंने SDOP परमेश्वर तिलकवार के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई, पूरे घटनाक्रम की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि TI अजय सोनकर ने होटल से अवैधानिक तरीके से DVR उठाकर आपराधिक कृत्य किया है। इस आधार पर सबसे पहले TI को निलंबित किया गया, फिर उनके खिलाफ धारा 324 और 331 के तहत प्रकरण दर्ज किया किया गया और उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया और जेल दाखिल कर दिया गया।

रेत ठेकेदार और दो अन्य पर है संदेह

इस मामले की जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि पत्रकार कोंटा के जिस RSN लॉज में रुके थे, 6 अगस्त से रेत ठेकेदार चंदू भी अपने साथियों समेत इसी लॉज में रुका था। वहीं स्थानीय पत्रकार इरशाद खान और उसका एक साथी माड़वी पवन, पत्रकार बप्पी राय और अन्य के साथ होटल में मौजूद रहे। जांच रिपोर्ट के मुताबिक इरशाद और पवन रात के वक्त दो बार अलग-अलग समय में कार को लेकर गए थे। आंध्र प्रदेश की पुलिस द्वारा पत्रकारों को गांजे के मामले में पकड़े जाने के बाद से इरशाद और पवन फरार हैं, इसलिए इनके ऊपर शक पैदा हो रहा है और इन दोनों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। शक इस बात का भी है कि रेत ठेकेदार चंदू और पुलिस ने इरशाद और पवन के साथ मिलीभगत करके कार में गांजा रखवाया होगा, या फिर रात के वक्त किसी और के जरिये यह कार्य करवाया गया है। इसका खुलासा दोनों के पकड़ में आने के बाद हो सकता है।

अभी पूरा खुलासा होना है बाकी

सुकमा एसपी किरण चव्हाण के निर्देश पर इस मामले की गहन जांच की जा रही है, वहीं चिंतुरु पुलिस भी गांजे से संबंधित मामले की जांच कर रही है। टीआई के खिलाफ कार्रवाई के बाद जांच और भी गहराई से हो रही है। पत्रकार जगत की चिंता उन पत्रकार साथियों को लेकर है जिन्हें कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया है। इस मामले में कोंटा और आंध्रप्रदेश की चिंतुर पुलिस की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। फ़िलहाल प्रयास किया जा रहा है कि DVR से जो फुटेज उड़ा दिए गए हैं उन्हें किसी तरह रिकवर किया जाये, ताकि पत्रकारों को बेगुनाह साबित करने में मदद मिल सके।

ये है मामले की जांच रिपोर्ट :

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK