कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

पंडरिया विधानसभा को 72 करोड़ से अधिक की सौगात, महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का वर्चुअल लोकार्पण

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से पंडरिया विधानसभा में 72 करोड़ 70 लाख से अधिक की लागत के विकास एवं अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 नई निःशुल्क बसों की भी सौगात दी। बारिश और खराब मौसम के बावजूद पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 15,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप निरंतर जनसेवा में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस सुविधा की शुरुआत कर एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा मोदी की गारंटी के अनुरूप धान बोनस, तेंदूपत्ता दर वृद्धि, महतारी वंदन योजना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास जैसी योजनाएं प्रदेश में बदलाव ला रही हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावना बोहरा की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू कर उन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने विधायक को सक्रिय, समर्पित और प्रेरणास्रोत जनप्रतिनिधि बताया, जिन्होंने विधानसभा में भी जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया।

भावना बोहरा ने कहा – बेटियों की शिक्षा मेरा संकल्प

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

सभा को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह पल उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। बेटियों को उच्च शिक्षा तक पहुंचाने के लिए वे संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि पहले से संचालित 3 निःशुल्क बसों के साथ अब कुल 8 बसें चलेंगी, जिससे पंडरिया, पिपरिया, पांडातराई, सहसपुर लोहरा और कवर्धा कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा मिलेगी। इस सेवा से करीब 1000 छात्राओं को लाभ मिलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, मोबाइल हेल्थ लैब, जनसेवा केंद्र और निःशुल्क कोचिंग जैसे प्रयासों से जनता को लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि 600 करोड़ से अधिक के स्वीकृत विकास कार्यों के साथ पंडरिया को समृद्ध और विकसित विधानसभा बनाने का प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री ने पंडरिया के लिए की घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कई नई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें पंडरिया में नालंदा परिसर और 250 सीटों वाले ऑडिटोरियम, नगर पालिका का नया भवन, बिसेसरा से हरिनाला तक सड़क चौड़ीकरण, कुण्डा में नया कॉलेज भवन और अस्पताल विस्तार, रणवीरपुर को उपतहसील का दर्जा और बिरेन्द्र नगर में नया महाविद्यालय शामिल हैं।

महिलाओं को मिला महतारी सम्मान

इस अवसर पर “महतारी सम्मान अलंकरण” समारोह में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं और बैगा समाज की प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आमंत्रण पर मिलने वाली बैगा महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मान मिला।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने की सराहना

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब दूरदराज की छात्राएं कॉलेज तक पहुंचने में सक्षम होंगी। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि यह पहल बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक सियराम कौशिक, अशोक साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK