BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAM

गड्ढों में लेटकर तुकाराम चंद्रवंशी ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकार की ‘विकास नीति’ की खोली पोल

कवर्धा। पोड़ी से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 130ए की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने बुधवार को गड्ढों से पटे इस मार्ग पर लेटकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर भाजपा के तथाकथित विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर उजागर की।

गड्ढों में उतरकर ‘स्पेस टेक्नोलॉजी सड़क में : आपका स्वागत है’ जैसे तख्तियां लेकर किए गए इस प्रदर्शन ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि सत्ता के गलियारों में भी हलचल मचा दी। तुकाराम चंद्रवंशी ने यह प्रदर्शन गृह मंत्री विजय शर्मा की चुनौती को स्वीकार करते हुए किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जब चंद्रवंशी ने कवर्धा स्थित बाईपास मार्ग की खराब हालत पर प्रदर्शन किया था, तब विजय शर्मा ने गड्ढों में लेटकर विरोध जताने की ‘सलाह’ दी थी। इस बार कांग्रेस नेता ने उसी सलाह को व्यंग्यात्मक चुनौती की तरह लेते हुए हकीकत बयां कर दी।


‘यह सड़क नहीं, जानलेवा जहर है’: चंद्रवंशी

चंद्रवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अब यह सड़क नहीं रही, यह जानलेवा जहर बन चुकी है। ग्रामीण जनजीवन इससे त्रस्त है, आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं।”

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री खुद स्थानीय विधायक हैं, केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार है, फिर भी सड़क की हालत जस की तस क्यों है? क्या भाजपा अब भी इस विफलता का दोष कांग्रेस पर मढ़ेगी?

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जनता पूछ रही है — जवाब चाहिए, बहाने नहीं

प्रदर्शन के दौरान चंद्रवंशी ने कई गंभीर सवाल उठाए:

  • यह नेशनल हाईवे केंद्र सरकार की परियोजना है।
  • सड़क की यह हालत उस क्षेत्र में है जहां से गृह मंत्री खुद विधायक हैं।
  • भाजपा की सरकार केंद्र में लगातार तीसरी बार है, फिर क्यों सड़क की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है?
  • क्या सड़क सुरक्षा केवल नारों तक सीमित है?
  • क्या गड्ढों में जनता की जान की कोई कीमत नहीं है?

‘नया भारत या गड्ढों वाला विकास?’

तुकाराम चंद्रवंशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “अगर यही ‘नया भारत’ का नया विकास है, तो जनता यह विकास मॉडल नकार चुकी है।” उन्होंने कहा कि भाजपा के खोखले नारों और विकास के बड़े दावों की सच्चाई सड़क पर साफ झलक रही है।

उन्होंने मांग की कि इस नेशनल हाईवे की मरम्मत के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और केंद्र सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में जनता को जवाब दे कि उसका विकास जमीन पर है या केवल जुमलों में?


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK