CHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

पंडरिया विधायक भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित

जनता को समर्पित किया सम्मान, सदन में सक्रियता, मुद्दों पर मुखरता और निरंतर उपस्थिति बनी पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से अलंकृत किया। भावना बोहरा को यह सम्मान उनके संसदीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी, जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी प्रस्तुति और क्षेत्रीय विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित कई मंत्रीगण एवं विधायकगण मौजूद रहे।

राज्यपाल रमेन डेका ने दी शुभकामनाएं

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

राज्यपाल श्री डेका ने कहा, “श्रीमती भावना बोहरा को पहली बार विधायक बनने के बाद ही उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलना वास्तव में प्रेरणादायक है। उनके कार्य जनहित, जनसंवाद और संसदीय गरिमा की दिशा में उल्लेखनीय हैं।”

विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने सराहा योगदान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावना बोहरा की सतत उपस्थिति और विषयों पर जानकारीपूर्ण वक्तव्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “वे नई होते हुए भी सदन में अनुभवशीलता और गंभीरता के साथ सहभागी रहीं।” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।”

भावना बोहरा ने सम्मान को जनता को किया समर्पित

सम्मान ग्रहण करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा, “यह सम्मान पंडरिया विधानसभा की जागरूक और सहयोगी जनता को समर्पित है। यह मेरे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनहित, महिला, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर उन्होंने लगातार सवाल उठाए और सुझाव दिए।

सदन में रहीं सक्रिय, सभी सत्रों में निभाई भागीदारी

वर्ष 2024-25 के बजट, मानसून और शीतकालीन सत्रों के दौरान भावना बोहरा की उपस्थिति और भागीदारी उल्लेखनीय रही। उन्होंने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश भर से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे, समस्याएं उठाईं और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए रचनात्मक सुझाव भी दिए।

नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, “श्रीमती बोहरा का सम्मान पूरे सदन के लिए गर्व की बात है।” संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने उन्हें “सतत उपस्थिति और जनहित के प्रति सजगता की प्रतीक” बताया।

विधायक बोहरा का आभार और संकल्प

विधायक बोहरा ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रीगण, विधानसभा सदस्यों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “विधानसभा की कार्यवाही से मुझे बहुत कुछ सीखने मिला है। यह अनुभव भविष्य में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में मेरी दिशा तय करेगा। मैं आश्वस्त करती हूँ कि जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर हमेशा खरी उतरने का प्रयास करती रहूँगी।”

इस सम्मान के साथ पंडरिया विधानसभा और भावना बोहरा के कार्यों को प्रदेशभर में नई पहचान मिली है। यह सम्मान न केवल एक जनप्रतिनिधि की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि लोकतंत्र में जनता की सहभागिता और विश्वास की भी एक सशक्त मिसाल है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK