KABIRDHAM

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 22 अगस्त को ग्राम पंचायतों में होगा वृक्षारोपण

कबीरधाम जिले के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वह भी इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनेः कलेक्टर जनमेजय महोबे

कवर्धा। जिले के ग्राम पंचायतो में 22 अगस्त को एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण पौध रोपण करेंगे जिसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा तैयारी की जा रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने तथा लोगों को इससे जोड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी के तहत जिले में विगत दो माह से अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर स्थलों में वृक्षारोपण किया गया था।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के आवास में वृक्षारोपण करते हुए पौधों के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। 15 अगस्त को ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण के बाद इस अभियान को आगे बढ़ते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा पौधे रोपे गए है। प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की खास बात यह है कि इसमें शहर से लेकर गांव तक सभी व्यक्ति बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर रहे हैं तथा इसके रखरखाव का संकल्प ले रहे हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधामवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे भी इस अभियान में भाग लेकर अपने घरों में एक पौधा अवश्य लगाएं और इसकी देखभाल का संकल्प लें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्षा ऋतु में अलग-अलग पखवाड़े में वृक्षारोपण के अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से वृक्षारोपण कराया जा रहे हैं। इसके साथ ही वन विभाग वन विकास निगम कृषि विभाग उद्यान विभाग सहित अन्य विभाग इस अभियान में वृक्षारोपण कर रहे। इसी क्रम में 22 अगस्त को पुनः ग्राम पंचायत क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत में आगे जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नागरिक वृक्षारोपण करते हुए अपने फोटो अपलोड कर सकते हैं और अपने परिचितों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK