KABIRDHAM

पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए ग्राम पंचायतों का परिसीमन वार्ड एवं क्षेत्र निर्धारण के लिए समय सारणी जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जारी दिशा निर्देश अनुसार आगामी दिसंबर 2024 जनवरी 2025 में त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन कराया जाना संभावित है। जिसमें ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदन सुदूरवर्ति क्षेत्रो में प्रशासनिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से विशेष परिस्थितियों में राज्य शासन द्वारा जारी सूची अनुसार ग्रामों का परिसीमन के संबंध में प्रशासकीय निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के कुल 6 नवीन ग्राम पंचायतों के गठन का प्रस्ताव किया गया है। जिसमें ग्राम दलपुरवा, खैरा एवं कामनबोड, जैतपुरी, गोपालभावना, बाम्हनटोला व तिलईभाठं, केसमर्दा के ग्राम (बांकी, गुंडादादर, झोला, खुर्सीपानी एवं गभौडा) शामिल है। जिन ग्राम पंचायतो के सीमा में परिवर्तन हो रहा है उसमें कुल 8 ग्राम पंचायत सगौनाडीह, कुरुवा, बेदरची, झलमला, विचारपुर, केसमर्दा, महली एवं खण्डसरा शामिल है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त प्रस्ताव के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा शेष ग्राम पंचायतों का परिसीमन वर्ष 2019-20 के समान यथावत रखा गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि नए परिसीमन के अंतर्गत प्रकाशन की समय सारणी राज्य शासन द्वारा तैयार की गई है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत परिसीमन के लिए दावा आपत्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। इसी तरह प्रथम प्रकाशन के दावा आपत्ति का निराकरण एवं कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रेषित करने के लिए 23 अक्टूबर से 24 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। दावा आपत्ति के उपरांत नवीन ग्राम पंचायतों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन तथा ग्राम पंचायतों के नजरी नक्शा तैयार करने के लिए प्रस्तावित तिथि 25 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। नवीन ग्राम पंचायतों का राजपत्र में प्रकाशन एवं नवीन ग्राम पंचायतों का सांख्यिकी प्रतिवेदन तैयार करने 25 अक्टूबर 2024 की तिथि निर्धारित है। नवीन ग्राम पंचायतों के वार्ड का निर्धारण 28 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण के प्रारंभिक प्रकाशन पर दावा आपत्ति प्राप्त कर निराकरण करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2024 निर्धारित है। ग्राम पंचायतों के वार्डों का निर्धारण 6 नवंबर 2024 एवं ग्राम पंचायतों के वार्डो का सांख्यिकी प्रतिवेदन तैयार करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2024 निश्चित है। अंतिम में ग्राम पंचायतों के वार्डों का सांख्यिकी प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में परिसीमन अंतर्गत प्रस्तावित तिथियां के साथ संपूर्ण संक्षेपिका का अवलोकन जिला कार्यालय कबीरधाम, जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील कार्यालय, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK