KABIRDHAM

जन्मदिन पर कैलाश चंद्रवंशी से मिले शिक्षक, TET, वेतन विसंगति और VSK ऐप की समस्याओं पर रखीं मांगें

कवर्धा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने केवल जन्मदिन की बधाई ही नहीं दी, बल्कि शिक्षा विभाग से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कैलाश चंद्रवंशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उनके सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनते हैं।

TET, वेतन विसंगति और VSK ऐप का मुद्दा उठाया

शुभकामना भेंट के दौरान शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षकों की लंबित मांगों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, सहायक शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने तथा VSK ऐप में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वेतन विसंगति और TET से जुड़े मुद्दों का भी शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षक बिना किसी बाधा के अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

गंभीरता से सुनी शिक्षकों की बातें

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

इस अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, जिला संयोजक राजेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चंद्रवंशी, शंकर पाली, संजय साहू, रामचंद साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक फेडरेशन ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK