BUZZCHHATTISGARHCHOICEKABIRDHAM

आबकारी विभाग पर “हफ्ता वसूली” का आरोप: दुकानदार बोले—1000 रुपए नहीं दिए तो दुकान जलाने की धमकी!

कवर्धा। जिले में आबकारी विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पान-चखना और छोटी दुकानों के दर्जनों संचालकों ने आबकारी निरीक्षकों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रशासन के समक्ष सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदारों का कहना है कि विभाग के अधिकारी रोजाना 1000 रुपए की मांग कर रहे हैं, न देने पर तोड़फोड़ और आग लगाने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।


अधिकारियों के नाम भी उजागर

शिकायत में आबकारी निरीक्षक गीता साहू, अभिनव रायजादा और इम्तियाज खान के नाम सामने आए हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ये अधिकारी हर दिन दुकानों में आकर बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के वसूली कर रहे हैं।


कोरे कागज पर जबरन हस्ताक्षर, चालान में खेल

व्यापारियों का दावा है कि इन अधिकारियों द्वारा कोरे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाकर मनमाने चालान बनाए जा रहे हैं। चालान पर दिखावे के लिए कम राशि अंकित की जाती है, जबकि वसूली की रकम कई गुना अधिक होती है।


छोटी दुकान, बड़ा शोषण

अधिकांश दुकानदार डिस्पोजल, पानी पाउच, चना-मुर्रा जैसी छोटी वस्तुएं बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि –

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“हम दिनभर मेहनत कर ₹200-300 कमाते हैं, लेकिन आबकारी वाले रोजाना ₹1000 वसूलने आते हैं। मना करो तो धमकी देते हैं कि दुकान फूंक देंगे।”


डर के साए में व्यापारी, शिकायत करने पर धमकी

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जब दुकानदार अधिकारियों की वसूली के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें उल्टा कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी जाती है। ऐसे में व्यापारी भयभीत हैं और कारोबार बंद करने की नौबत आ गई है।


प्रशासन से की न्याय की गुहार

सभी पीड़ित दुकानदारों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कलेक्टर कबीरधाम और शासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या जिला प्रशासन आबकारी विभाग के इस कथित “हफ्ता तंत्र” पर शिकंजा कस पाएगा?
या फिर छोटे व्यापारियों की आवाज एक बार फिर दबा दी जाएगी?


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK