ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: कवर्धा में दो घंटे नेशनल हाईवे जाम, छिरहा चौक सहित जिले के पांच स्थानों पर रहा चक्काजाम

कवर्धा। केन्द्र सरकार की एजेंसी ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की जा रही कथित “द्वेषपूर्ण कार्रवाई” के विरोध में मंगलवार को कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने मोर्चा खोल दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर कवर्धा जिले में भी जगह-जगह चक्काजाम कर भाजपा सरकार व ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
छिरहा चौक पर टेंट तानकर बैठ गए कार्यकर्ता, हाईवे दो घंटे ठप
कवर्धा जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कवर्धा-रायपुर नेशनल हाईवे पर छिरहा चौक में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्काजाम कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने मार्ग में टेंट लगाकर नारेबाजी करते हुए ईडी और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
जाम के कारण नेशनल हाईवे पर दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
भूपेश बघेल के समर्थन में जमकर नारेबाजी
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर और ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने मंच से कहा—
“ईडी की कार्रवाई विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है।
लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरेंगे।”THE PUBLIC NEWSthe voice of public📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
जिले के पांच स्थानों में कांग्रेस का प्रदर्शन
- पंडरिया: कुकदुर चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में चक्काजाम
- बोड़ला: मिलन चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- सहसपुर लोहारा: रेंगाखार मार्ग के पास रास्ता रोका गया
- कुण्डा: बस स्टैंड के पास चक्काजाम
इन सभी जगहों पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे सड़क पर, प्रशासन रहा सतर्क
प्रदर्शन के दौरान सीमा अनंत, ममता चंद्राकर, प्रमिला पांडेय, ईश्वर वैष्णव, शितेष चंद्रवंशी, मोहित महेश्वरी, वीरेंद्र जांगड़े समेत सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित रखा।
कांग्रेस का एलान:
“जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे।
भाजपा का तानाशाही रवैया अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।”






