KABIRDHAM

श्रावण मास के दूसरे सोमवार जालेश्वर धाम डोंगरिया में भव्य भंडारा, 12 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

कुर्मी समाज युवा प्रकोष्ठ कवर्धा द्वारा लगातार चौथे वर्ष सेवा आयोजन

कवर्धा। पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा युवा प्रकोष्ठ द्वारा डोंगरिया स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री जालेश्वर महादेव धाम में वृहद भंडारा प्रसादी सेवा का आयोजन किया गया। भंडारा सेवा सुबह भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के साथ शुरू हुई, जो देर शाम तक अनवरत रूप से चलता रहा।

इस धार्मिक आयोजन में कवर्धा व आसपास से आए हजारों की संख्या में शिवभक्तों व कांवरियों ने पूड़ी, सब्जी, हलवा एवं केले का प्रसाद ग्रहण किया। समाज के युवा अध्यक्ष विरेन्द्र चन्द्रवंशी, महासचिव कैलाश चन्द्रवंशी व कोषाध्यक्ष दीनानाथ चन्द्रवंशी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह सेवा कार्य लगातार चौथे वर्ष समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान के भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित करना, समाज में एकता, सहयोग और धार्मिक भावना को प्रबल करना है। भंडारा आयोजन से न केवल आत्मिक संतुष्टि मिलती है, बल्कि मां अन्नपूर्णा की कृपा भी प्राप्त होती है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भंडारे की विशेषता यह रही कि इसमें सभी जाति-धर्म के श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा के सैकड़ों युवा सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।

युवा अध्यक्ष विरेन्द्र चन्द्रवंशी ने बताया कि इस वर्ष लगभग 12 हजार श्रद्धालुओं एवं कांवरियों ने प्रसादी का लाभ लिया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी युवाओं, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK