छत्तीसगढ़ के विष्णु सरकार ने प्रदेश के 27 लाख किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है. विष्णु सरकार फरवरी महीने में धान पर लंबित बोनस जारी करने का फैसला किया है. यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. साय के इस निर्णय के बाद में फरवरी महीने में धान किसानों के खाते में प्रति क्विंटल 800 रुपये का बोनस जारी किया जाएगा.
2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया गया भुगतान
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024-25 के लिए लगभग 160 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. वहीं प्रदेश में धान खरीद 14 नवंबर, 2024 को शुरू हुई थी, जो जनवरी तक जारी रहेगी. किसानों को अब तक धान के समर्थन मूल्य के रूप में 2300 रुपये प्रति क्विंटल दर से भुगतान हो चुके हैं.
अब 27 लाख किसानों के खाते में आएंगे 800 रुपये
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत किसानों को राज्य सरकार ने 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूल्य घोषित किया है. 27 लाख किसानों को 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि भुगतान किया जा चुका हैं. वहीं अब बाकी की राशि प्रति क्विंटल 800 रुपये की दर से बोनस के रुप में खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।