कवर्धा। नगर पंचायत पांडातराई से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं प्रियंका अतुल सोनी अपनी बेदाग छवि और सहज व्यवहार के चलते मतदाताओं के बीच लोकप्रिय बनी हुई हैं। नगर के प्रबुद्धजनों का मानना है कि इस बार के चुनाव में वह अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हो सकती हैं।
बजरंग दल से जुड़े होने का मिल सकता है लाभ
प्रियंका के पति अतुल सोनी बीते 8 वर्षों से बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। नगर में उनकी साफ-सुथरी छवि और सामाजिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए चुनाव में उन्हें फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
टिकट न मिलने से दिखी नाराजगी
प्रियंका अतुल सोनी ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने किसी अन्य उम्मीदवार को मौका दिया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष भी देखने को मिला। टिकट न मिलने से नाखुश अतुल सोनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बढ़ रही चर्चा
भले ही चुनाव के नतीजे अभी भविष्य में तय होंगे, लेकिन प्रियंका अतुल सोनी की उम्मीदवारी को लेकर नगर में जोरदार चर्चा हो रही है। मतदाताओं में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा चुनाव में जनता उनके पक्ष में किस हद तक भरोसा जताती है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।