कवर्धा। आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और पार्षद प्रत्याशियों के साथ वार्ड क्रमांक 8 एवं 15 में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान विधायक बोहरा ने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, बाईपास निर्माण, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना और किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जैसी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने जनता से अपील की कि नगर के समग्र विकास और जनहित योजनाओं को निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और पंडरिया नगर पालिका में भी भाजपा की जीत होगी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।