CHHATTISGARHWORLD

महाकुंभ पर सियासत: भूपेश बघेल ने साधा निशाना, डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महाकुंभ यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी खर्च पर दान-पुण्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा, पूजा-अर्चना और दान व्यक्तिगत आस्था का विषय है, इसके लिए सरकारी धन खर्च करना अनुचित है। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि जो सनातन में आस्था रखते हैं, वे महाकुंभ जरूर जाएंगे।

सरकारी निमंत्रण पर भूपेश बघेल का हमला

प्रदेश सरकार ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को महाकुंभ यात्रा के लिए सरकारी निमंत्रण दिया है। इसे लेकर भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ का आयोजन प्रचार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

बघेल ने कहा,
“सरकार हमेशा से कुंभ का आयोजन नहीं करती आई है। अगर सरकार आयोजन कर रही है तो प्रचार के बजाय व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। भगदड़ की घटनाएं खराब प्रबंधन का परिणाम हैं।”

उन्होंने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब तक यह नहीं बताया गया कि कितने लोग बिछड़े, कितने घायल हुए और कितनी मौतें हुईं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

मोक्ष वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री को घेरा

भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मोक्ष संबंधी बयान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा,
“क्या धीरेंद्र शास्त्री मोक्ष का अर्थ जानते हैं? मोक्ष जन्म-जन्मांतर के कर्मों को भोगने के बाद मिलता है, किसी को रौंदने से नहीं।”

सनातन में आस्था रखने वाले जाएंगे कुंभ – अरुण साव

इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा,
“जो सनातन पर आस्था रखते हैं और जिनकी इच्छा होगी, वे महाकुंभ जाएंगे।”

अरुण साव ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कुंभ स्नान की योजना बनाई है। सभी विधायक और सांसद संयुक्त रूप से महाकुंभ में शामिल होंगे।

कांग्रेस के सात विधायक भी लगाएंगे आस्था की डुबकी

बावजूद इसके कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने महाकुंभ में जाने से असमर्थता जताई, कांग्रेस के सात विधायक भी सरकार के साथ कुंभ में डुबकी लगाने जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं –

  • विद्यावती सिदार
  • दलेश्वर साहू
  • व्यास कश्यप
  • बालेश्वर साहू
  • संदीप साहू
  • इंद्र साव
  • रामकुमार यादव

कल रवाना होगा विशेष विमान

कल सुबह 8 बजे विशेष विमान से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, बीजेपी विधायक, सांसद और कांग्रेस के सात विधायक प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होंगे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK