कवर्धा विशेष

हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 06 आरोपियों के विरुद्ध पोड़ी चौकी पुलिस द्वारा कि गई वैधानिक कार्यवाही

आशु चंद्रवंशी,कवर्धा। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डाॅ.अभिषेक पल्लव के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी पोड़ी प्रभारी उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान द्वारा चौकी क्षेत्र के आम जनों से मुलाकात कर क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-19.03.2024 को विश्वासनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। कि कुछ जुवाडीयों के द्वारा ग्राम रहेगी पानी टंकी के पास नगदी रकम का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम मुखबीर के बताये पते पर रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 06 जुआडियान को पकड़ा गया। जिसमें-01 गणपत डहरिया, 02 साहेब दास कोसले, 03 डिंडोरे डहरिया, 04.संतोष कोसले 05 राधेलाल भारती 06 बालक लाल कोसले सभी साकीन रहेगी पुलिस चौकी पोड़ी थाना बोडला जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़) को जुआ खेलते रंगे हाथों गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया। जिनके जुआ फड से कुल नगदी रकम 3280/ रुपये एवं 52 पत्ती ताश पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध चौकी पोड़ी थाना बोडला में अपराध क्रमांक-65/2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी पोडी पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading