CHHATTISGARHKABIRDHAM

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाए शिक्षा, राजस्व और कैम्पा मद से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठवीं विधानसभा का पंचम सत्र 24 फरवरी को राज्यपाल महामहिम रमेन डेका के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ। 25 फरवरी से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश और अपने क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शिक्षकों के प्रशिक्षण, लंबित राजस्व प्रकरणों और कैम्पा मद के तहत किए गए कार्यों पर सरकार से जवाब मांगा।

शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर पूछा सवाल

भावना बोहरा ने प्रदेश में शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण, एक्सचेंज प्रोग्राम और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यक्रमों की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2024 से अब तक इन कार्यक्रमों का लाभ कितने शिक्षकों को मिला है और क्या भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की कोई योजना है?

इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखित उत्तर में बताया कि प्रदेश में शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024 से अब तक कबीरधाम जिले में 3,757 तथा रायपुर जिले में 17,599 शिक्षक इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए हैं।

पंडरिया में लंबित राजस्व प्रकरणों पर जवाब

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर विधायक बोहरा ने सरकार से पूछा कि पिछले दो वर्षों में नजूल, नक्शा, रकबा, दूरस्तीकरण, नामांतरण और प्रमाणीकरण से जुड़े कितने मामले लंबित हैं और इनका निराकरण कब तक किया जाएगा?

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत होने के कारण इन मामलों में कोई प्रकरण लंबित नहीं है।

कैम्पा मद के कार्यों पर विधानसभा में चर्चा

विधायक भावना बोहरा ने कैम्पा मद के तहत राज्य में स्वीकृत कार्यों और बजट आवंटन को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक इस मद में कितनी राशि स्वीकृत की गई और कितना बजट अब तक आवंटित हुआ है?

इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इस अवधि में राज्य में 27681.91 लाख रुपये (276 करोड़ रुपये से अधिक) के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कबीरधाम जिले में कैम्पा मद से कवर्धा में 1.47 करोड़ रुपये और पंडरिया में 1.16 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, अब तक इस मद से कोई राशि आवंटित नहीं की गई है।

“जनता के सवालों को सरकार तक पहुंचाना प्राथमिकता” – भावना बोहरा

विधानसभा में सक्रियता दिखाने वाली विधायक भावना बोहरा ने कहा, “क्षेत्र की जनता ने हमें जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है, ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष रखें। इससे क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं की पारदर्शिता बनी रहती है। भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और हम इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK