कवर्धा विशेष

विजयादशमी पर पंडरिया को मिली 1 करोड़ की विकास सौगात

कवर्धा/पंडरिया। विजयादशमी के शुभ अवसर पर पंडरिया नगरवासियों को बड़ा तोहफा मिला है। नगर में अधोसंरचना, प्रकाश व्यवस्था और सौन्दर्यीकरण से जुड़े 11 विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

इस राशि से नगर में सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट विस्तार और चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इन कार्यों में अलीपुर वार्ड 10 में सीसी रोड, गौरेया चौक व मोर पंडरिया चौक का निर्माण, चांदनी चौक से छाबड़ा मोबाइल दुकान और अ.ज.जा. नवापारा से मेडिकल स्टोर तक स्ट्रीट लाइट, रौहा क्षेत्र वार्ड 9, मोतिमपुर और कुबाखुर्द में नाली व प्रकाश व्यवस्था जैसे काम शामिल हैं।

विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार जताते हुए नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ठप पड़े विकास कार्य अब तेज़ी से गति पकड़ रहे हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना के साथ ही सौन्दर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था के कार्य धरातल पर उतर रहे हैं।

भवना बोहरा ने कहा—
“जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता है। पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर की तस्वीर बदल रही है और जनता में नया आत्मविश्वास जागा है।”

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में पंडरिया में पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, पीएम आवास, हरिनाला पुल, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, 250 सीटर नालंदा परिसर और बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क की सौगात भी मिली है।

विजयादशमी के दिन मिली यह स्वीकृति नगरवासियों के लिए त्योहार का विशेष तोहफा साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading