CHHATTISGARHKABIRDHAM

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले में विकास को मिली गति, 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति से शुरू होंगे 85 निर्माण कार्य

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के समग्र विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति जिले की बुनियादी ढांचे और सामुदायिक परियोजनाओं के लिए विभिन्न मदों से दी गई है, जिससे विकास के नए रास्ते खोलेंगे। इसके तहत, विधायक निधि से 6 कार्यों के लिए 18 लाख रुपए, ओबीसी प्राधिकरण से 15 कार्यों के लिए 1 करोड़ 28 लाख रुपए, समग्र योजना से 37 कार्यों के लिए 95 लाख रुपए, और अधोसंरचना पर्यावरण मद से 27 कार्यों के लिए 1 करोड़ 91 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले के विकास को गति देते हुए सीसी रोड, आहता निर्माण, चबूतरा निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम शेड, रंगमंच, विभिन्न भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, शौचालय निर्माण और चौक निर्माण किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इन कार्यों के निर्माण से जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है और इससे क्षेत्रीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कबीरधाम जिले के हर नागरिक की जिंदगी को बेहतर बनाना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में बुनियादी ढांचा और विकास कार्य तेजी से हो। हमें उम्मीद है कि ये कार्य न केवल जिले के विकास को गति देंगे, बल्कि स्थानीय समुदाय में आत्मनिर्भरता और समृद्धि भी लाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से इन परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। इस पहल से कबीरधाम जिले में विकास के कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर प्रगति होगी, जिससे स्थानीय समुदाय की जीवनशैली में सुधार आएगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK