कवर्धा। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी बीच एक शासकीय कर्मचारी द्वारा चुनाव प्रचार करने का मामला सामने आया है। रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत ने इसे संहिता का उल्लंघन मानते हुए संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीआरसी (ब्लॉक संसाधन समन्वयक) केशलाल साहू ने जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09, धरमपुरा से जनपद सदस्य पद की प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी तामेश्वर साहू के समर्थन में अपने मोबाइल व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रचार सामग्री साझा की। यह सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया है, क्योंकि चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, कोई भी शासकीय कर्मचारी किसी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के समर्थन में प्रचार नहीं कर सकता।
रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत ने थमाया नोटिस
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साथ ही, यह स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
निष्पक्षता अनिवार्य
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकता है कि शासकीय सेवकों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
अब देखना होगा कि संबंधित कर्मचारी इस नोटिस पर क्या स्पष्टीकरण देते हैं और चुनाव अधिकारी इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।