BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAM

कवर्धा नगर पालिका चुनाव: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? क्या ‘भक्कू भैया’ संभालेंगे कमान?

कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा में अध्यक्ष पद के लिए सियासी घमासान चरम पर है। 27 वार्डों वाली इस नगर पालिका में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, और यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच नजर आ रहा है। मतदान में अब सिर्फ तीन दिन शेष हैं, और प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं, वहीं पूरे नगर में चुनावी शोरगुल गूंज रहा है।

कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर

चुनावी समीकरणों के अनुसार, भाजपा 15 से 17 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस को 10 से 12 वार्डों में मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चंद्रवंशी के नाम चयन को लेकर पार्टी में असंतोष देखा जा रहा है, जिससे मतदाताओं में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर गलत तरीके से नाम चयन किए जाने की चर्चा जोरों पर है, जिसका सीधा असर भाजपा की स्थिति पर पड़ सकता है।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव (भक्कू भईया) को नगर के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिलता दिख रहा है। उनका सरल, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व मतदाताओं के बीच लोकप्रियता बढ़ा रहा है। उन्हें “राजमहल परिवार” से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

चुनाव प्रचार अंतिम चरण में

9 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। इस समय तक भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक चुके होंगे। शहरभर में गाजे-बाजे, भोंपू और नारों की गूंज सुनाई दे रही है। हर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भाजपा को असंतोष का नुकसान?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के आंतरिक असंतोष और उम्मीदवार चयन को लेकर बनी नाराजगी से कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। स्थानीय स्तर पर कई लोग भाजपा के फैसले से असहमत नजर आ रहे हैं, जिससे संतोष यादव की जीत की संभावना प्रबल होती दिख रही है।

क्या नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा होगा?

अगर चुनावी चर्चाओं पर भरोसा किया जाए, तो संतोष यादव (भक्कू भईया) की जीत की प्रबल संभावनाएं हैं। उनकी जनप्रियता और भाजपा के आंतरिक मतभेद कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अब देखना होगा कि 10 फरवरी को मतदान और मतगणना के बाद नतीजे क्या तस्वीर पेश करते हैं—क्या भाजपा असंतोष के बावजूद वापसी करेगी, या फिर कांग्रेस संतोष यादव के नेतृत्व में नगर पालिका की सत्ता हासिल करेगी?

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK