कवर्धा विशेष

“ना प्लानिंग, ना प्रचार: आज हो रहा भोरमदेव महोत्सव, भीड़ पर संशय”

कवर्धा। कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध भोरमदेव महोत्सव इस बार आज एक ही दिन में संपन्न हो रहा है, लेकिन आयोजन की तैयारियों और प्रचार-प्रसार की कमी को लेकर जिला प्रशासन सवालों के घेरे में है।

हर वर्ष तीन दिनों तक चलने वाला यह भव्य महोत्सव इस बार भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण के कारण एक दिन तक सीमित कर दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि असल समस्या निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रशासन की लेटलतीफी और लापरवाही है।

आखिरी समय में जागा प्रशासन

जानकारी के अनुसार, महोत्सव जैसे बड़े आयोजन को लेकर प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस तैयारी नहीं की। आयोजन से महज दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों ने नाराजगी जताई, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। जल्दबाजी में बैठक लेकर तीन दिन के कार्यक्रम को एक दिन में समेट दिया गया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

आज आयोजन, लेकिन लोगों को जानकारी नहीं

सबसे गंभीर बात यह है कि महोत्सव आज हो रहा है, लेकिन जिले के कई लोग अब भी इससे अनजान हैं। न तो पर्याप्त प्रचार किया गया और न ही कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई गई। इसका असर यह हो सकता है कि हर साल उमड़ने वाली भीड़ इस बार काफी कम नजर आए।

पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को झटका

भोरमदेव महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख हिस्सा है, जहां देश-प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। लेकिन इस बार की अव्यवस्था ने इस गौरवशाली आयोजन की चमक फीकी कर दी है।

स्थानीयों में नाराजगी, प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर योजना बनाकर प्रचार-प्रसार किया जाता, तो आज भी बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में शामिल हो सकते थे।
लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इतने महत्वपूर्ण आयोजन को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया।

अब देखना यह होगा कि भविष्य में जिला प्रशासन इस तरह की लापरवाही से सबक लेता है या नहीं, ताकि भोरमदेव महोत्सव की गरिमा दोबारा उसी भव्यता के साथ लौट सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK