कवर्धा। कबीरधाम जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा (आईएएस 2016) आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए। उन्होंने कबीरधाम जिले में विकास की प्राथमिकताओं और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य समस्याओं का समाधान मीडिया कर्मियों और जनता के सहयोग से किया जाएगा।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर निराकरण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा और आम जनता को शासन द्वारा दी जा रही सेवाओं की सुविधा मिले यह सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए भी कार्य किए जाएगें, wlशिक्षकों के बेहतर कार्य को प्रेरित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी गुलाब डड़सेना, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।