कवर्धा। कबीरधाम जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा (आईएएस 2016) ने आज शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा को कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताएं पूरी की। उन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा को कबीरधाम जिले के प्रशासनिक तथा भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी दी।
निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू , संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, लोहारा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।