KABIRDHAM

कृषि और सिंचाई विकास को नई गति: पंडरिया में 13 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आज अहम कदम उठाया गया। विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार को ग्राम छीरपानी में कुल 13 करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपए की कृषि एवं सिंचाई संबंधी परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया।

विधायक बोहरा ने इसे क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी और खेतों तक पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ भूमिपूजन

  • 5.88 करोड़ – महीडबरा जलाशय के शीर्ष कार्य, नहर संरचनाओं का जीर्णोद्धार, दो व्ही.आर.बी. निर्माण एवं मुख्य नहर की सीसी लाइनिंग
  • 4.22 करोड़ – आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण
  • 3.67 करोड़ – ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे और उद्वहन सिंचाई परियोजना

विधायक बोहरा ने कहा कि इन परियोजनाओं से जल संचयन क्षमता कई गुना बढ़ेगी, भू-जल स्तर में सुधार होगा और किसानों को गर्मियों में भी सिंचाई पानी उपलब्ध हो सकेगा। एनीकट निर्माण से बरसाती पानी संरक्षित होगा तथा सिंचाई संसाधन मजबूत होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य नहर की सीसी लाइनिंग से पानी की बर्बादी कम होगी और ऊंचाई वाले खेतों तक भी पानी पहुंचाया जा सकेगा। इससे रबी और खरीफ दोनों फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। बेहतर सिंचाई सुविधा मिलने से किसान अब गेहूं, धान, दलहन, तिलहन के साथ-साथ सब्जी उत्पादन भी बड़े स्तर पर कर सकेंगे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पूर्व में जारी 121 करोड़ की परियोजनाओं का भी मिला लाभ

बोहरा ने जानकारी दी कि इससे पहले भी बकेला हाफ नदी व्यपवर्तन योजना, फिडर व रमतला जलाशय शीर्ष कार्य, क्रांति और देवसरा जलाशय नहर रिमॉडलिंग, तथा सुतियापाट जलाशय की बायीं तट मुख्य नहर एवं माइनर नहरों के विस्तार हेतु कुल 121 करोड़ की परियोजनाएं कार्यरत हैं। इनसे ग्रामीण रोजगार और कृषि उत्पादन दोनों में वृद्धि हो रही है।

पंडरिया में 400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पंडरिया विधानसभा में 400 करोड़ से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, नाली, पुल-पुलिया, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ है, वे हजारों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। सिंचाई क्षमता में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी, कृषि उत्पादन मजबूत होगा और पंडरिया विधानसभा कृषि क्षेत्र में नई पहचान हासिल करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK